फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Getting stuck in the neck of the police their own handiwork

अपनी ही करतूत में फंस रही पुलिस की गर्दन

Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
68 साल के बुजुर्ग के पास से नशीले पाउडर की मनगढ़ंत कहानी बनाने और उसे जेल भेजने में पुलिस की गर्दन फंसने लगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस की इस कार्यशैली को गंभीरता से लिया है। आयोग का दो सदस्यीय जांच दल बुधवार को सासनी थाने पहुंचा। थाने से लेकर सीएचसी तक साक्ष्यों की तलाश में यह टीम जुटी रही।  
विज्ञापन


मामला 16 मई 2016 का है। थाना पुलिस नानऊ रोड  निवासी कन्हैया पुत्र बनवारी लाल की किसी मामले में तलाश कर रही थी। आरोप है कि कन्हैया घर पर नहीं मिला तो पुलिस उसके 68 वर्षीय पिता बनवारी लाल को पकड़ ले गई। थाने में वृद्ध चीख-चीखकर अपना गुनाह पूछता रहा और पुलिस उसका चालान तैयार करती रही।
विज्ञापन


पता चला कि पुलिस ने उस पर 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद होने का अभियोग दर्ज किया है। इससे बुजुर्ग बनवारी लाल को सदमा लगा। सीने में तेज दर्द उठा। इस पर उसे सीएचसी ले गए, जहां से हाथरस जिला अस्पताल फिर अलीगढ़ रेफर किया गया था। यह शिकायत मानवाधिकार आयोग में की गई थी। आयोग की टीम ने वृद्ध को गिरफ्तार करने वाले दरोगा सहित सिपाहियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को भी जांच होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मानवाधिकार आयोग की टीम जांच करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed