{"_id":"5aa8181f4f1c1bae758b53bc","slug":"gangrape-with-abduction-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर विवाहिता के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर विवाहिता के साथ गैंगरेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ, हाथरस।
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता का गांव के ही तीन युवकों ने बीते रविवार की सुबह बुलेरो कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया। इन युवकों ने उसके साथ कई दिनों तक बारी-बारी गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी विवाहिता को बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे कि उसके भाइयों ने अलीगढ़ में पकड़ लिया। उन्हें देख युवती को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा है।
विवाहिता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। होली पर वह मायके में आई हुई थी। 11 मार्च को जब वह सूबह करीब पांच बजे शौच को जा रही कि तभी गांव के ध्रुवकुमार पुत्र राजवीर ने गांव के ही उदयवीर व एक अन्य व्यक्ति के साथ बुलेरो कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर लिया। गांव से ले जाते समय कई लोगों ने इनको देखा था। इसी के आधार पर वे बेटी को चाराें तरफ तलाश करते रहे। मंगलवार को उन्हें बेटी को दिल्ली जाकर बेचने की सूचना मिली।
इस पर उनके बेटों ने तलाश तेज की तो वे लोग अलीगढ़ में मिल गए। पीड़िता के भाइयों को देखकर आरोपी भाग जाने में सफल रहे। उनकी बेटी ने बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद अपहर्ता उसे बेचने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। कोतवाल मनोज शर्मा के अनुसार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है।