फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   friend carbine fired, army man killed

साथी की कारबाइन से चली गोलियाें ने ली जवान की जान

Mon, 25 Jun 2018 11:45 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिकंदराराऊ (हाथरस)।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिकंदराराऊ (हाथरस)। Updated Mon, 25 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
friend carbine fired, army man killed
आरोपी हेड कांस्टेबल केवल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पुरदिलनगर में कैंप कर रही पीएसी के शिविर में सोमवार की शाम गोलियां लगने से हेड कांस्टेबिल रामकिशोर तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह फायरिंग साथी जवान द्वारा अपनी कारबाइन में मैगजीन लोड करते समय हुई। घटना के समय रामकिशोर चारपाई पर लेटा हुआ था। साथी जवान आनन-फानन उसको लेकर सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि 15वीं बटालियन आगरा की डेल्टा कंपनी के जवानों की एक टुकड़ी हमेशा की तरह पुरदिलनगर के मंदिर के पास कैंप कर रही है। सोमवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे हेड कांस्टेबल केवल सिंह निवासी कानपुर देहात अपनी कारबाइन में मैगजीन लोड कर रहा था। तभी अचानक कारबाइन से तीन गोलियां चल गईं। यह गोलियां चारपाई पर लेटे एचसीपी रामकिशोर तिवारी (53 वर्ष) पुत्र जुमनाप्रसाद निवासी नगला बिहारी सौरिख कन्नौज के पेट में दायीं तरफ लगीं।
विज्ञापन


आनन-फानन अन्य जवान उपचार के लिए रामकिशोर को लेकर सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अफसर भी सीएचसी पहुंच गए। उनके अलावा 15वीं बटालियन आगरा की कमांडेंट दीपिका तिवारी व 38वीं बटालियन के कमांडेंट अनीस अहमद भी सीएचसी पहुंच गए। घुले ने कहा कि उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजी जा रही है, वह जांच करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिन पहले ही आया था रामकिशोर

गोली से मृत एचसीपी रामकिशोर तिवारी 24 जून को ही अलीगढ़ से यहां आया था। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।  मृतक का 22 वर्षीय बड़ा बेटा बीएससी का छात्र है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed