फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former Minister of truck killed in car collision

पूर्व मंत्री की कार में ट्रक ने मारी टक्कर

Mon, 22 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। रविवार की रात आगरा रोड पर एक ट्रक ने पूर्व मंत्री की कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। घटना के वक्त कार में पूर्वमंत्री का बेटा सवार था। ट्रक ड्राइवर और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

घटना के संबध में पूर्व मंत्री किशनलाल बघेल के पुत्र डॉ. प्रेमसिंह बघेल सपा नेता निवासी न्यू लायर्स कॉलोनी आगरा ने थाने में गढ़ी राठौर थाना खंदौली के राजेन्द्र सिंह पुत्र उदय सिंह राठौर, रामभाई पुत्र महावीर सिंह, योगेश पुत्र राजेन्द्र सिंह के अलावा सुनील पुत्र राजेन्द्र सिंह, सत्यवीर पुत्र नारायण सिंह, शिवशक्ति होटल के मालिक के अलावा तीन-चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में मुकद्मा पंजीकृत करया है। रिर्पोट में आरोप है कि 21 फरवरी की शाम करीब साढे़ आठ बजे टोल प्लाजा के पास ट्रक नम्बर आरजे 11 जीए 7221 के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए इनोवा कार न. यूपी 80 सीआई 4500 मे टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। मैंने ट्रक वाले को रोक लिया तो वह मारपीट, गाली-गलौज करने लगा। साथ ही पड़ोस के ढाबे से नामजदों को बुला लिया और नामजद हमलावर हो गए। इस दौरान गले से सोने की चेन टूट गयी जो नहीं मिली। पुलिस ने इस घटना में नामजद राजेन्द्र सिंह, रामभाई एवं योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटनास्थल से दो बाइक भी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed