फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female bank employee lodges FIR against SP leader Rajan

Mathura News: महिला बैंककर्मी ने दर्ज कराई सपा नेता राजन के खिलाफ प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Female bank employee lodges FIR against SP leader Rajan
मथुरा। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव राजन रिजवी के खिलाफ महिला बैंककर्मी की तहरीर पर कोतवाली में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पीड़िता एक महीने से थाने के चक्कर लगा रही थी। रिजवी पर बैंक ग्राहक बनकर बिना अनुमति निजी नंबर लेने, आपत्तिजनक संदेश भेजने, धमकी देने और पीछा एवं रेकी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, राजन रिजवी बैंक आकर महिला बैंककर्मी को लगातार देखता और उसके आसपास रहने का प्रयास करता था। उसने बिना उनकी जानकारी के निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। महिला ने फोन उठाने और निजी संपर्क से इनकार किया तो उसे निजी सीडीआर निकलवाने की धमकी दी। आरोप है राजन ने मोबाइल पर आपत्तिजनक और अवांछित संदेश भेजे। कुछ संदेश बाद में हटे प्रतीत हुए, लेकिन उनके स्क्रीन शॉट सुरक्षित हैं। उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया तो राजन रात में करीब 9:30 बजे महिला की कॉलोनी में घूमता मिला। उन्होंने आरोपी पर उनके निजी वाहन, घर, घरेलू सहयोगी, कुक, ड्राइवर की जानकारी जुटाने, बैंक के बाहर कई बार उनके वाहन की फोटो लेने का भी आरोप लगाया है। यह सीसीटीवी में भी दर्ज है।
विज्ञापन

महिला ने राजन पर उनके पति के आवागमन, वाहन एवं अन्य व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी जुटाने के साथ उनके आधार पर अन्य लोगों से पति की झूठी शिकायतें कराने की शिकायत की है। उन्होंने रिजवी के परिजनों या किसी एजेंसी द्वारा उनकी निगरानी या जानकारी जुटाने की भी संभावना की जांच कराने की मांग की है। महिला ने मोबाइल नंबर और निजी जानकारियों के स्रोत, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, स्क्रीनशॉट, सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षाकर्मी और गवाहों की जांच में राजन रिजवी की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निजी जानकारी के दुरुपयोग की आशंका जताई है। वहीं स्वयं और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed