फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four youths arrested with 53 grams of 'Chitta' on the four-lane highway.

Bilaspur News: फोरलेन पर 53 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with 53 grams of 'Chitta' on the four-lane highway.
धराड़सानी में वोल्वो बस और छत्त में टैक्सी की चेकिंग के दौरान पकड़े आरोपी
विज्ञापन

दो अमृतसर और दो मंडी के रहने वाले हैं युवक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के रास्ते नशे की खेप लेकर आने-जाने वालों पर बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शिकंजा कस दिया है। 13 सितंबर को टीम ने फोरलेन पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो मामलों में करीब 53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई धराड़सानी के पास हुई, जहां वोल्वो बस में सवार दो युवकों से करीब 45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं, दूसरी कार्रवाई छत्त के पास की गई, जहां टैक्सी में सवार दो युवकों के कब्जे से करीब आठ ग्राम चिट्टा मिला।
पहले मामले में एसआईटी ने धराड़सानी फोरलेन के पास एक वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में बैठे अमृतसर के दो युवकों के पास से करीब 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय फ्रैंकलिन निवासी इंदिरा कॉलोनी, मजीठा रोड, अमृतसर और 18 वर्षीय स्टीफन निवासी गोल्डन एवेन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना झंडूता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई छत्त फोरलेन के पास की गई। एसआईटी ने यहां एक टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार मंडी जिले के दो युवकों के पास करीब आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी चौक, बलद्वाड़ा और 24 वर्षीय गुलशन निवासी पिपली, डाकघर टरोह, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। दोनों मामलों में करीब 53 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। नशे के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-अभिषेक धीमान, एसपी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed