फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   firing in hathras

मारपीट, फायरिंग के विरोध में लगाया जाम

Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 28 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
firing in hathras
सहपऊ (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला महासुख के पास राजस्थान से गाय चराने आए चारवाहों से ग्रामीणों ने गोकशी करने और खेतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। उनकी गायों को उनसे छुड़ा लिया। गाय छुड़ाने पर दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इसकी जानकारी जब अन्य गांवों के ग्रामीणों को हुई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और घेराबंदी कर चरवाहों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मदन गौरव निवासी ग्राम सूपा थाना केकड़ी जिला अजमेर राजस्थान की जांघ में लगी। गोली लगते ही चरवाहों में भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली, उसी तरफ दौड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कालू सिंह चौहान निवासी सूपा थाना केकड़ी जिला अजमेर राजस्थान चरवाहे को भागते हुए गांव नगला सलेम के पास पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उसे अधमरा करके छोड़ गए। मारपीट और गाय छुड़ाने के विरोध में महिलाओं ने जलेसर रोड पर जाम लगा दिया और सड़कों पर लेट गईं। लगभग एक घंटे तक चरवाहों की महिलाएं रोड जाम करके बैठी रहीं। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। चुनाव के चलते कोतवाली मेें पुलिस नहीं थी। काफी देर बाद एक एचसीपी और कांस्टेबिल मौके पर पहुंचे। गाय वापस दिलाने के आश्वासन पर महिलाएं सड़क से उठ गईं। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा और गांव में जाकर उनकी कुछ गायों को छुड़वाकर लाए। चरवाहों का कहना था कि अभी गांव वालों ने 50 और गायें बांध रखी हैं। चरवाहों ने अपने गाय मालिकों को फोन कर दिया है। उनका कहना कि उनके आने के बाद ही वह लोग कोई कार्रवाई करेंगे। इधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed