{"_id":"57c870604f1c1b5a212cb647","slug":"fire-stolen-sigh-opposition-miscreants-farmer-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के विरोध पर बदमाशों ने फायर झोंका, किसान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के विरोध पर बदमाशों ने फायर झोंका, किसान घायल
अमर उजाला, हाथ्ारस/ सासनी।
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सुसायत कलां के माजरा नगला घना से बुधवार की रात भैंस चोरी कर ले जा रहे अज्ञात बदमाशों ने विरोध करने पर भैंस स्वामी को गोली मार कर घायल कर दिया। फायरिंग एवं चीख पुकार सुन कर ग्रामीण एवं गश्त कर रही पुलिस मौके पर आ गई। घायल को उपचार के लिए तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
नगला घना निवासी 52 वर्षीय जंगली सिंह मजदूरी एवं पशु पालन कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। रोजाना की भांति बुधवार की रात जंगली सिंह गांव के बाहर घेर में पशुओं के पास सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाश घेर में बंधी दुधारू भैंस खोल कर लोडर में चढ़ा रहे थे। तभी अचानक जंगली सिंह की नींद खुल गई। उसने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।
इसमें वह घायल हो गया। शोर गुल एवं चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की नींद खुल गई और वह घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। इससे बदमाशों के पैर उखड़ गए। मौका पाकर बदमाश भैंस छोड़ कर लोडर लेकर भाग गए। सूचना पाकर हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस भी गांव पहुंच गई।घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।