{"_id":"6b05eacf4e509bd63c01fe1d","slug":"physical-altercation-during-a-settlement-meeting-at-a-school-case-registered-against-three-individuals-bareilly-news-c-4-1-bly1039-1013616-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल में समझौते के दौरान मारपीट, तीन लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल में समझौते के दौरान मारपीट, तीन लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बच्चों के विवाद का मामला, सुंदरी के आर्य समाज इंटर कॉलेज का मामला
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के सुंदरी के आर्य समाज इंटर कॉलेज में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। स्कूल में समझौते के लिए पहुंचे लोगों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि तीन भाइयों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार रात जासपुर निवासी गिरजेश और उसके भाई सुरेश व सुखदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना हाफिजगंज के ग्राम पीतमपुर निवासी पेमेंद्र सिंह ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 22 नवंबर को उनका बेटा और भतीजा डीजल लेने सुंदरी गांव की तरफ गए थे। आरोप है कि लौटते समय जासपुर निवासी गिरजेश ने स्कूल में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दोनों को अपने खेत के पास रोककर पीटा। घर पहुंचकर बच्चों ने पिता व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आर्य समाज इंटर कॉलेज सुंदरी के प्रधानाचार्य को मामले से अवगत कराया। प्रधानाचार्य ने 23 नवंबर को दोनों पक्षों को समझौते के लिए स्कूल बुलाया। शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूल गेट पर बातचीत चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के तीनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पेमेंद्र सिंह को पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे उनके चचेरे भाई सत्यवीर और हेमेंद्र को भी लाठी-डंडों से पीटा।
पुलिस ने पेमेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज भेज दिया है। एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -
चिढ़ाने को लेकर बढ़ा था विवाद
सुंदरी के आर्य समाज इंटर काॅलेज के संचालक जयदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को जासपुर के गिरजेश के बच्चे को स्कूल में शरारत करने पर डांट दिया। इसको लेकर पेमेंद्र के बच्चे ने चिढ़ा दिया। तब दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई, जो कि मामला स्कूल के बच्चों का था। इसलिए समझौता के लिए दोनों पक्षों के अभिभावकों को समझौते के लिए स्कूल बुलाया गया, लेकिन यहां भी मामला बढ़ गया। तब बीच-बचाव किया गया।