{"_id":"579cf5034f1c1b326721e1ec","slug":"fir-against-6-engineers-of-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के छह अभियंताओं पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीडब्ल्यूडी के छह अभियंताओं पर एफआईआर
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
PWD
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लोक निर्माण विभाग के छह अभियंताओं के खिलाफ शनिवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। अभियंताओं पर यह मुकदमा अदालत का जाली स्टे आर्डर तैयार करने के आरोप में दर्ज कराई गई है। यह सभी अभियंता पहले हाथरस में तैनात थे। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह मामला इगलास रोड स्थित जमीन से संबंधित है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इसे विभाग के स्टोर की जमीन करार दिया था। इस जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। खुद को इस जमीन का मालिक बताने वाले इगलास अड्डा निवासी डॉ. महेश सिंघल का आरोप है कि बीते साल 14 जुलाई को जब वह जमीन पर निर्माण करा रहे थे, तब पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने अदालत से स्टे आर्डर लाकर काम रुकवा दिया था। यह स्टे आर्डर साल 2011 में मिला दर्शाया गया।
उन्होंने जब सिविल कोर्ट से पता किया तो जाली तरीके से अदालत का स्टे आर्डर तैयार करने का खुलासा हुआ। उन्होंने इस पर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर डॉ. महेश सिंघल की ओर से छह अभियंताओं के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
इन पर मुकदमा
- एसपी शर्मा तत्कालीन अधिशासी अभियंता, ओ टाइप पीडब्ल्यूडी आवास वाराणसी
- जमाल अहमद मौजूदा समय में सहायक अभियंता बदायूं
- कृष्ण कुमार मौजूदा समय में अवर अभियंता मथुरा में के पद पर कार्यरत हैं,
- जेएस वर्मा तत्कालीन अधिशासी अभियंता
- गणेश कुमार मौजूदा समय में अधिशासी अभियंता हाथरस
- यशपाल रावत मौजूदा समय में अवर अभियंता हाथरस
----------------
- इगलास रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के स्टोर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। जाली दस्तावेज तैयार करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। गहनता से जांच कराई जाएगी।
- मनोज शर्मा, सदर कोतवाल