फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fears of killing wife Mona Thakur

पत्नी को मोना ठाकुर की हत्या की आशंका

Sun, 20 Mar 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। ब्रजेश मावी हत्याकांड के आरोपियों में से एक मोना ठाकुर को अलीगढ़ जेल से बहराइच जेल स्थानांतरित किए जाने के पीछे उनकी पत्नी शालू ठाकुर को राजनीतिक साजिश नजर आ रही है। प्रदेश के कारागार मंत्री को लिखे पत्र में शालू ने मोना ठाकुर की हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


शालू ने कहा है कि मावी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हत्या फरह टोल प्लाजा के पास की गई थी। इस मामले में पुलिस और प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। इसी प्रकार की धमकियां अब उन्हें मिल रही हैं। शालू ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि बृजेश मावी की हत्या के बाद उनके परिजनों ने राजनीतिक पहुंच के सहारे बिना किसी ठोस वजह के साजिशन मोना ठाकुर का स्थानांतरण बहराइच जेल कराया है। ऐसा मोना ठाकुर की हत्या के इरादे से किया गया है। 
विज्ञापन

शालू ने कहा है कि इस स्थानांतरण की सूचना भी उन्हें नहीं दी गई है। सूचना को गोपनीय बताया जा रहा है। इसके पीछे किसी नेता के पत्र की बात कही जा रही है। शालू ने कहा है कि उनके पति की हत्या के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। शालू ने कारागार मंत्री से मोना ठाकुर का स्थानांतरण पुन: अलीगढ़ जेल में किए जाने की मांग की है। इस पत्र की एक प्रति डीजीपी को भी भेजी गई है। डीजीपी से जेल में निरुद्ध मोना ठाकुर की सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने को कहा गया है। साथ ही हाथरस और मथुरा जिला न्यायालय आने-जाने तक मोना ठाकुर को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed