फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers in the name of loan fraud

लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी

Sun, 21 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers in the name of loan fraud

हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर के दर्जनों किसानों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक रामवीर उपाध्याय से उनके लेबर कॉलोनी आवास पर मुलाकात की। इन किसानों ने उनके साथ बैंक लोन के नाम पर बडे़ पैमाने पर की गई धोखाधड़ी की जानकारी दी। उन्होंने किसानों की पीड़ा सुनने के बाद इस संबंध में डीएम शमीम अहमद से वार्र्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने को कहा।

किसानों ने बताया कि क्षेत्रीय बैंक के कर्मचारियों ने उनसे आकर मुलाकात की। इन लोगों ने उनसे उनकी  जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन दिलाने का वादा किया। उन्होंने किसानों को 40 से 50 हजार रुपये प्रति किसान की दर से उनके घर पर ही लोन की रकम उपलब्ध करा दी, जिसकी वह किश्त वह सूखे और आपदा के कारण जमा नहीं कर पाए हैं। अब उन्हें अमीन परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोन का पैसा दो साल में दो गुने से भी अधिक होने की जानकारी दी जा रही है, जिससे वह काफी परेशान हैं। इन किसानों ने पूर्व मंत्री से न्याय दिलाने एवं एक वर्ष के लिए शासन की नीतियों के अनुसार इस लोन की वसूली को स्थगित कराने की मांग की।

पूर्व मंत्री से मिलने वालों में मुरारीलाल, संजय सिंह, गौरव, अरविंद, जगदीश प्रसाद, देवेंद्र, रामेश्वर, रेशमपाल, सुमन देवी, सत्यवीर, योगेश, जितेंद्र, रामबेटी, बच्चू सिंह, रामसेवक, रमेशचंद्र, संतोषी, रवि, मानिकचंद्र, राजेश, मंजू देवी, दिनेश कुमार, सुमन देवी, रामबेटी, रामप्रकाश, गोपालकृष्ण, ओमप्रकाश, अनिल, विमल, गीता देवी, पूरन सिंह, लटूरी सिंह, राजू, राकेश आदि प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed