फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fake Marksheet filed a job, lawsuit in Pi police

फर्जी मार्कशीट से पाई पुलिस में नौकरी, मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Fake Marksheet filed a job, lawsuit in Pi police
demo pic
 फर्जी मार्कशीट से पुलिस विभाग में नौकरी पाने वाले गुटेरा थाना सादाबाद निवासी शख्स की पोल खुल गई है। आरक्षी पद पर चयन के बाद कराए गए सत्यापन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट के अंकों में भिन्नता पाई गई है। इस आधार पर इसे फर्जी मानते हुए कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।       
विज्ञापन


आरक्षी एवं समकक्ष पद की भर्ती 2015 के अंतर्गत चयनित कृष्णकांत गौतम पुत्र सुभाषचंद्र गौतम निवासी ग्राम पोस्ट गुटेरा सादाबाद के 10वीं और 12वीं की अंक तालिकाओं का सत्यापन क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ से सत्यापन कराया गया, जिसमें पाया कि कृष्णकांत ने जो अंक ऑनलाइन आवेदन में दर्शाए हैं, उनका मिलान अंक तालिकाओं से नहीं हुआ।
विज्ञापन


अंकों में भिन्नता आने पर अंक तालिका फर्जी मानी गई है। इसे लेकर सत्यापन रिपोर्ट पर कृष्णकांत का चयन निरस्त मानते हुए विधिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर हाथरस गेट योगेश सिरोही ने बताया कि कृष्णकांत के खिलाफ फर्जी तरीके से नौकरी पाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed