फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Expiry medicines found in illegal medical stores

अवैध मेडिकल स्टोर में मिली एक्सपायर दवाएं

Thu, 06 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Thu, 06 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Expiry medicines found in illegal medical stores
medicine
हसायन में औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। यहां एक व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के दवा का कारोबार करते हुए पकड़ा गया। इस मेडिकल स्टोर में काफी संख्या में एक्सपायर डेट की दवाएं भी बरामद की गईं। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि शिकायत मिली थी कि हसायन में बड़े पैमाने पर एक्सपायर, नकली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बिना किसी लाइसेंस के की जा रही है। शिकायत का निस्तारण करने के लिए सहायक आयुक्त औषधि आरपी पांडेय और एसडीएम सिकंदराराऊ अरुण कुमार को कार्रवाई के लिए सूचना दी गई। इसके बाद कासगंज के डीआई राजकुमार शर्मा और डीआई पूरनचंद, एसओ हसायन एमएस भाटी की संयुक्त टीम ने हसायन स्थित बसंत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर दवा विक्रेता बादल सिंह पुत्र बसंत कुमार दवा बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके, जबकि दुकान में करीब एक लाख रुपये की दवाएं भंडारित थीं। मेडिकल स्टोर संचालक किसी दवा का बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके। दुकान में रखी काफी दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। करीब 63 प्रकार की दवाओं को मौके से जब्त कर लिया गया। इनमें से 20 प्रकार की दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं। दुकान से दो दवाओं का सैंपल भी लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मौके पर दवा विक्रेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डीआई पूरनचंद ने बताया कि दवा विक्रेता बादल सिंह पुत्र बसंत कुमार निवासी हसायन के खिलाफ ड्रग एक्ट की धारा 18/27 और आईपीसी की धारा 419 व 420 के तहत हसायन थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed