फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ethnic conflict with women

महिलाओं के साथ डांस को लेकर जातीय संघर्ष

Fri, 05 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। Updated Fri, 05 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ethnic conflict with women
मारपीट - फोटो : amarujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में बुधवार रात को बरात में महिलाओं के साथ नृत्य करने को लेकर दलित और सवर्ण जाति के लोगों में विवाद हेा गया। असामाजिक तत्वों द्वारा बारात में महिलाओं के साथ डांस करने के विरोध पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। झगड़ा करने वाले लोग मौके से भाग गए। पुलिस की देखरेख में शादी कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।   
विज्ञापन


गांव खाेंडा निवारी स्वर्गीय राकेश जाटव की बेटी की बारात मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव मदैम से आई थी। नाश्ता आदि के बाद बारात चढ़त शुरू हुई। इसमें वर पक्ष की महिलाएं डांस कर रही थीं। बताते हैं कि तभी सवर्ण समाज के कुछ युवक शराब पीकर बारात में घुस आए और महिलाओं के साथ डांस करने लगे।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर वह वर पक्ष के लोगों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी पर लड़की पक्ष के लोग और सवर्ण पक्ष के अन्य लोग भी आग गए। दलित और सवर्णों में मारपीट होने गली। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई, जिसे देखकर झगड़ा करने वाले लोग भाग गए। मारपीट में कुछ लोग घायल हुए, जिनका उपचार कराया गया। बाद में पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता    हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि कुछ शराबियों ने महिलाओं नाचते समय शरारत की थी, इस कारण कुछ झगड़ा हो गया था । झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में कोई तहरीर नही दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। अब गांव में सब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed