फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Entering a corruption case against the then Inspector

तत्कालीन इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 30 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Entering a corruption case against the then Inspector
UP Police
कोतवाली हाथरस गेट में तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित दो पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक विवेचना में वादी से 27 हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था और फिर इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत हुई। जिसमें पिछले माह दर्ज हुए मुकदमे के बाद शिकायतकर्ता के मंगलवार को पुलिस ने बयान दर्ज किए।  
विज्ञापन


सुखवीर सिंह पुत्र हरिसिंह निवासी ताहरपुर टप्पल अलीगढ़ ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। कोतवाली हाथरस गेट की क्राइम ब्रांच में तैनात तत्कालीन इंस्पेक्टर दलवीर सिंह विवेचना कर रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि 182 की कार्रवाई कर जेल भेजने की धमकी देते हुए पीड़ित से 27 हजार रुपये ले लिए। इसके अलावा झूठे शपथ पत्र भी बनवाए जाने का आरोप है। इन सभी बातों को लेकर सुखवीर सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। अब इस मामले में अपराध शाखा हाथरस गेट के तत्कालीन इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, रामवीर सिंह निवासी नगला अलगर्जी सहित एक अन्य पुलिस कर्मी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 13 और आईपीसी की धारा 384 में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसे लेकर बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने मंगलवार को सुखवीर सिंह को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed