फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   El enigma de la última vida de asesinato está sin resolver.

हत्यारोपी की पिछली जिंदगी की पहेली अनसुलझी

Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
El enigma de la última vida de asesinato está sin resolver.
बिसाना में नौकर द्वारा मालकिन की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गंभीर पट्टी बिसाना में शनिवार की सुबह जो घटना हुई, उससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। मधु के परिजनोें ने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था महज जरा सी बात पर उनके घर में उनका नौकर जॉनी ही घर की मालकिन की जान ले लेगा। जॉनी को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई, लेकिन तीन साल से जॉनी जिस घर में नौकर बनकर रह रहा था, खुद उस घर के लोगों को ही यह पता नहीं था कि आखिर वह कहां का रहने वाला है और उसका असली नाम क्या है। क्या वह मानसिक रोगी है, जिसे अपना पिछला कुछ भी याद नहीं है या फिर जानबूझकर वह नाटक कर रहा है। बहरहाल, पुलिस रविवार को डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। तब सबकी टकटकी इस पर होगी कि जॉनी नाम का यह शख्स क्या जेल जाएगा या फिर मानसिक आरोग्यशाला।  तीन साल पहले बेसहारा और आवारा घूमते हुए एक युवक को गांव बिसाना गंभीर पट्टी के पूर्व प्रधान चंद्रपाल ने आसरा दिया। इस युवक को मानसिक अस्वस्थ समझकर अपने घर में नौकर की हैसियत से रख लिया। वह घर का कामकाज करने लगा। घर में वह काम करता और खाता-पीता। उसने पहनने व अन्य सुविधाओं का ध्यान भी चंद्रपाल और उनके परिजन ही रखते थे। कई बार इन लोगों ने उसे कुरेदा भी कि आखिर वह कहां का रहने वाला है, लेकिन जॉनी खामोश हो जाता। यह लोग यही समझते कि वह मानसिक अस्वस्थ है। ऐसे में इन लोगों ने उसे जॉनी नाम दे लिया। उसके पिछले जीवन के बारे में झांकने की कोशिश नहीं की। इन लोगों ने यह भी पता नहीं किया कि जॉनी की आईडी क्या है। अब शनिवार को जब जॉनी ने एक क्रूर घटना को अंजाम दे दिया और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। तब सभी ने उससे पूछताछ की, लेकिन जॉनी अपना असली नाम ही नहीं बता सका। कई बार उसने नाम बताए भी तो बदल-बदलकर। पता भी वह नहीं बता सका। बस टूटे शब्दों में ही दोहराता रहा कि उसने इसलिए मालकिन को मारा, क्योंकि ज्यादा काम कराती थी। कोतवाली चंदपा के निरीक्षक का कहना है कि डॉक्टरी परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, वहां से जो आदेश होगा। उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed