फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   E-rickshaw fox was thrown in front of the truck looters

ई-रिक्शा लूट फैजान को ट्रक के आगे फेंक गए थे लुटेरे

Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 21 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw fox was thrown in front of the truck looters
प्रेस वार्ता में लूट-हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सुशील घुले। - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने लाला के नगला निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद फैजान उर्फ काले पुत्र मोहम्मद रईस की हत्या की खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक फैजान की हत्या अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के गांव भडौली के दानवीर और कालीचरन ने ई-रिक्शा लूटने के लिए की थी।  
विज्ञापन


फैजान को कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा देने के बाद आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में चलते ट्रक के नीचे फेंक दिया। लूटा गया रिक्शा नगला घना के जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखा था। शनिवार देर रात आरोपी इस रिक्शे को लेने आए थे। तभी पुलिस से उनका सामना हो गया। पुलिस ने आरोपी दानवीर पुत्र रनवीर सिंह को जंगल की झाड़ियों से दबोच लिया है।  
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी दानवीर कश्यप ने दो मई को रिक्शा को गांव सठिया से एक कूलर ले जाने के लिए बुक किए जाने की बात बताई है। रास्ते में फैजान को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक गए। उन्हें लगा कि चालक की जल्द मौत हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रात नौ बजे आरोपी जब मौके पर पहुंचे तो चालक लड़खड़ाकर चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लूट का राज खुलने के डर से रात के अंधेरे में फैजान को सासनी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे फेंक दिया। उस समय आंधी आ रही थी और हल्की बारिश भी हो रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का नाम पहले भी मडराक क्षेत्र में हुई लूट में आ चुका है। दानवीर के साथ लूट का सहअभियुक्त कालीचरन पूर्व में हुई लूट में अलीगढ़ जेल में बंद है। तीन मई की सुबह सासनी में कन्या गुरुकुल के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला था। शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए थे। खुलासा करने वाली टीएम में एसओजी प्रभारी महेश चंद्र, सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव, सासनी कोतवाल प्रदीप कुमार और एसआई उमेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed