{"_id":"5759b3514f1c1b41359c5dfc","slug":"dm-sp-met-the-lawyer-demands-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी से मिले वकील, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम, एसपी से मिले वकील, कार्रवाई की मांग
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सासनी तहसील में लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी/हाथरस। लेखपालों के खिलाफ तहसील के अधिवक्ताओं का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व राजेश लवानिया ने किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष तहसील परिसर में ही डेरा जमाए रहे। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम औ एसपी से मिलकर लेखपालाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को एसपी अजयपाल शर्मा ने दो दिन में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। वहीं डीएम अविनाशकृष्ण ने इस मामले के निराकरण का जिम्मा एडीएम को सौंपा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में पक्षपात कर रहा है। विरोध में गुरुवार को भी अधिवक्ता अपने बिस्तरों पर नहीं बैठे और धरने पर बैठे रहे। इससे वादकारी और आम लोगों को परेशान होना पड़ा।
गौरतलब है कि अधिवक्ता देवजीत शर्मा एवं लेखपाल शंकरपाल सिंह के बीच जमानत की तस्दीक को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को एएसपी की मौजूदगी में हुई वार्ता विफल रही थी। लेखपालों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अधिवक्ता भी अब अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। डीएम और एसपी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में पीके सिंह, मनवीर सिंह, भंवरपाल सिंह, कृष्ण सिंह,सुभाष कुमार, प्यारेलाल शर्मा, राजेश शर्मा, प्रशांत पाठक,योगेश शर्मा, सुदर्शन शर्मा, संजीव कुमार, केपी सुमन,पंकज शर्मा, संतोष शर्मा,सतीश बांगड़ आदि शामिल थे। शेष अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
लेखपालों ने उठाई वकीलों की गिरफ्तारी की मांग
हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों की एक बैठक हुई। इसमें लेखपाल श्ंाकर सिंह और रामनिवास के साथ तहसील सासनी में अधिवक्ताओं द्वारा की गई मारपीट की घटना पर आक्रोश प्रकट किया गया। लेखपालों ने इस मौके पर पुलिस से अधिवक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। लेखपालों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस ने अधिवक्ताआें की गिरफ्तारी नहीं की है। चेतावनी दी कि अधिवक्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं हुई तो लेखपाल आगामी दिनों में बैठक कर भविष्य में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए मजबूर होंगे। अध्यक्षता संघ के तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने की और संचालन महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक में लेखपाल छेदीलाल, अफसार अहमद, मदनलाल, धर्मेद्र कुमार, रमेशचंद, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार, गंगेश नरायन, बलवीर सिंह, यतेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, यतेंद्र कुमार, आदर्श गौड़, दयाशंकर दुवे, रिषी कुमार, हिमांशु गौतम, रामवीर सिंह, रामनरेश आदि प्रमुख थे।