डीआई जी से मिले मेयर, भाजपा जिलाध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ/हाथ्ारस। हसायन के एक गांव में वाल्मीकि परिवार के यहां डकैती तथा तीन महिलाओं के साथ सामूहिक गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह,, मेयर अलीगढ़ शकुन्तला भारती ने डीआईजी से पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ भेंट कर हालात से अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह एवं पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह चोहान ने डीआईजी को बताया कि दिसम्बर में डकैतों ने गांव के इस परिवार के यहां धावा बोला था। डकैती के दौरान तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप को भी अंजाम दिया गया था। एसओ हसायन पर आरोप है कि उन्हें लूट के दौरान पकड़े गये बदमाश को सौंपा गया तथा मामले की तहरीर दी गई। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को मामूली धाराओं में जेल भेज दिया। जब कि उसकी जानकारी के आधार पूरे काण्ड में सम्मिलित दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरा वाल्मीकि परिवार भय व दहशत के साये में जी रहा है। डीआईजी से मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, सासंद प्रतिनिधि विवेकशील राघव, बृजेश चौहान, सैक्रेटरी सिंह यादव, भास्कर सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, उपेन्द्र वार्ष्णेय नगर भाजपा अध्यक्ष, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, छत्रपाल बघेल पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदि थे।