फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of boy found in well at Hathras

आठ दिन से लापता किशोर की लाश कुएं में मिली

Mon, 15 Jan 2018 12:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Mon, 15 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of boy found in well at Hathras
CRIME SCENE
क्षेत्र के गांव नगला मौजी से आठ दिन पूर्व लापता हुए आकाश (आठ वर्ष) पुत्र घमंडी की लाश आठ दिन बाद नलकूप के बोरिंग से सहपऊ पुलिस ने बरामद कर ली। यह बोरिंग गांव कोकना कलां व खेरिया के बीच में पड़ता है। पुलिस को यह सफलता हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर मिली है। पुलिस ने रविवार की देर रात मौके पर पहुंचकर किशोर के शव को कुएं से निकलवाया और परिजनों से उसकी शिनाख्त कराई। बच्चा मंदबुद्धि बताया जाता है।
विज्ञापन


परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। माहौल परिजनों के करुण-क्रंदन से गूंज उठा। बच्चे के घर पर देर रात काफी भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि आकाश छह जनवरी की शाम को उस वक्त लापता हो गया था, जब वह एक त्रयोदशी संस्कार में खाना खाने गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


परिजनों ने कोतवाली सहपऊ में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस कई दिनों से बच्चे की सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। एसओ अवधेश कुमार का कहना है कि कुएं की बोरिंग से किशोर की लाश बरामद की गई है, जिसकी पहचान उसके परिजनों ने आकाश के रूप में कर ली है। प्रथमदृष्टया यह हत्या कर शव फेंकने का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed