फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dalit boy Killed in Hathras

दलित युवक का सिर ईंटों से कुचला, शव फेंका 

Tue, 13 Feb 2018 11:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 13 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dalit boy Killed in Hathras
मृतक अमित का फाइल फोटो। - फोटो : file Photo
खंदारी गढ़ी इलाके में अमित कुमार गौतम की हत्या को अभी 15 दिन भी नहीं बीते थे कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे बागला कॉलेज मैदान में खंदारी गढ़ी के ही एक दलित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर रक्तरंजित शव के खून से सनी ईंटे पड़ी हुई थीं, जिससे माना जा रहा है कि इन्हीं ईंटों से चेहरे को कुचलकर युवक की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने में पुलिस को परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई रोहताश के मुताबिक अमित उर्फ पिंकू (32) पुत्र सूबेदार घरों में पुट्टी करने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे पिंकू अपनी पत्नी रजनी से मूंगफली खरीदने की बात कहकर घर से गया था। रोहताश का कहना है कि बाजार में पिंकू उसे मिला था। उसने अपनी जान को खतरा बताया था। पिंकू ने उससे कहा था कि कुछ लोग मुझे मारना चाहते हैं, लेकिन मार नहीं सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद देर रात कुछ लोगों ने खंदारी गढ़ी के ही नूर नवी और दो अज्ञात युवकों को पिंकू के साथ देखा था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। परिजन पिंकू को तलाश रहे थे। मंगलवार सुबह बागला कॉलेज मैदान में शौच को गए कुछ लोगों ने पिंकू का शव पड़ा होने की जानकारी परिजनों को दी। रोहताश को पूरा शक है कि हत्या नूर नवी और उसके दोनों अज्ञात साथियों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर जांच के लिए जहां एसपी और एएसपी भी पहुंचे। वहीं डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

खंदारी गढ़ी में 15 दिनों के भीतर हुए इस दूसरे हत्याकांड से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के दौरान पुलिस और पिंकू के परिजनों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। एहतियातन कई थानों की फोर्स को यहां बुला लिया गया। खंदारी गढ़ी के अलावा पोस्टमार्टम हाउस पर भी भारी-भरकम फोर्स तैनात रहा।

 

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी को भी बुला लिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए कई नेता भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पिंकू के शव को खंदारी गढ़ी स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां शव का दाह संस्कार किया गया। इस मामले में देर शाम तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। एसपी घुले सुशील का कहना है ‌कि बागला कॉलेज मैदान में युवक का शव मिला है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed