फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cyber Fraud Who Frauds Farmer Arrested in sikandrrao

किसान को ठगने वाले साइबर जालसाज को किया गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud Who Frauds Farmer Arrested in sikandrrao
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी जितेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
साइबर ठगों के झांसे में आकर 78 हजार रुपये गंवाने के बाद कर्जदार हुए किसान की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक वर्ष 10 महीने की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। क्षेत्र के गांव पाइंदापुर निवासी किसान छविराम के पास साइबर ठगों का फोन आया कि उनका दो लाख रुपये का कर्ज मंजूर हो गया है।
विज्ञापन


उसने ठगों के कहने पर 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पहले तो ठगों ने विश्वास जमाने के लिए किसान से आईडी और अन्य कागजात मांगे और खाता नंबर पूछा। उसके बाद ठगों ने किसान से जमानत राशि के नाम पर कई बार में 78,000 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। किसान छविराम फंस गया। जब उसके पास पैसे नहीं बचे तो खेत गिरवी रखकर कर्ज लिया और पैसे भेजे। इसके बाद वह फोन नंबर बंद आने लगा।
विज्ञापन


इससे छविराम हताशा में परेशान रहने लगा। उसे लगा कि वह अब उधार लिए पैसे वापस नहीं कर पाएगा और रोजी रोटी का जरिया खेत भी चले जाएंगे तो उसने 20 दिसंबर को घर में बंद होकर कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवचेना शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि एक साल से ज्यादा चली विवेचना के बाद संज्ञान में आया कि किसान का काफी पैसा जितेंद्र कुमार पुत्र रतन कुमार निवासी गांव बड़ोदरा शमसाबाद आगरा के खाते में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृत किसान और जितेंद्र के खातों की एंट्री का मिलान किया तो पैसे के आने और निकासी का मैच हो गया। पुलिस ने जितेंद्र को धर दबोचा तो उसने पूरी असलियत उगल दी। पुलिस ने जितेंद्र को धारा 306, 420,67 ए आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed