फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress to take memo raging , bordered on SE

ज्ञापन नहीं लेने पर भड़के कांग्रेसी, एसई का घेराव

Wed, 03 Feb 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Congress to take memo raging , bordered on SE

हाथरस। शहर की विद्युत समस्याओं को लेकर ओढ़पुरा बिजलीघर पहुंचे कांग्रेसियों की एसई से नोक-झोंक हो गई। कांग्रेसी जब एसई को ज्ञापन देने पहुंचे तो एसई अपने ऑफिस से उठ कर बाहर आ गए और उनके पीछे-पीछे कांग्रेसी भी निकल आए। कांग्रेसियों ने ऑफिस के बाहर उनका घेराव कर लिया। कांग्रेसियों और एसई के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। बाद में कांग्रेसियों ने शहर की समस्याओं से एसई को अवगत कराया तब कहीं जाकर कांग्रेसियों ने एसई को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना था कि अधिकारियों पर लोगाें की समस्या सुनने का ही समय नहीं है। इस तरह की तानाशाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि पूरे शहर में हाईटेंशन लाइनों का जाल बिछा हुआ है। हाईटेंशन तारों के नीचे सेफ्टी वायर लगाए जाएं। विद्युत उपभोक्ताओं के यहां मीटर रीडिंग कम होने के बाद भी अधिक रुपये के बिल भेज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर लगे जर्जर विद्युत तार और खंभों को तत्काल बदलवाया जाए। वसूली अभियान चलाने से पहले उपभोक्ताओं को नोटिस दिया जाए। बिना नोटिस के वसूली पर रोक लगाई जाए। किसानों वर्तमान में काफी त्रस्त हैं। किसानों के बिलों को माफ किया जाए। विद्युत कटौती की समय सीमा तय की जाए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पन्ना लाल, ललतेश गुप्ता, योगेश कुमार ओके, आरके शर्मा, कृपेंद्र सिंह, अनुज संत, कपिल सिंह, अवधेश बख्शी, अमृत सिंह पौनिया, कपिल नरूला, संजय वाल्मीकि, एनपी पिप्पल, कृष्ण कुमार, अखिलेश गौतम, अरुण कुमार सहित काफी कांग्रेसी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed