{"_id":"57f29fdd4f1c1b8d3226fd0a","slug":"click-sdm-court-lock-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट का ताला चटकाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कोर्ट का ताला चटकाकर चोरी
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कोर्ट में चोरी की घटना के बाद पड़ताल करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की रात तहसील में सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड सोते रहे और अज्ञात बदमाश एसडीएम कोर्ट एवं चेंबर का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर सैट, स्केनर, यूपीएस चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर पेशकार ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
शाम को पांच बजे बाद तहसील परिसर सूना हो जाता है। आवास न होने के कारण कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी तहसील मुख्यालय पर नहीं रहता। रात में सुरक्षा के लिए रोजाना दो होमगार्ड तैनात रहते है।
रात में अज्ञात बदमाशों ने एसडीएम कोर्ट एवं चेंबर के गेटों के ताले तोड़कर उसमें लगे कंप्यूटर, दो एलसीडी, तीन यूपीएस, 1 स्केनर, कीबोर्ड एवं माउस चोरी कर ले गए। आरोप है कि कार्यालय में रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा है। सोमवार की सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने आया। सफाई कर्मी ने गेट पर ताले टूटे देखे।
विज्ञापन
तत्काल घटना से पेशकार को अवगत कराया। पेशकार हीरा सिंह ने मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।