फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car riders by firing , panic

कार सवारों ने की फायरिंग, अफरा-तफरी

Wed, 03 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। कार सवार युवकों ने मंगलवार देर रात मेंडू गेट चौराहे पर जमकर फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के मारे लोग अपनी दुकाने बंद कर भाग निकले। फायरिंग की खबर पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। मौके से पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

कोतवाल एके सिंह के मुताबिक आरोपियों की दिल्ली नंबर की लक्जरी कार को थाने लाया गया है। जीतू, कृष्णा, रिषभ निवासी सीयल खेड़ा समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों पर सात क्रिमिनल लॉ एक्ट भी लगाया गया है। सदर कोतवाल ने कहा कि नाजायज असलहों से फायरिंग की गई। इसके पीछे का मकसद रंगदारी करना रहा होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। उन्होंने बताया कि जीतू नाम का युवक पहले भी कई मामलों में आरोपी रहा है और रंगबाज किस्म का बताया जाता है। हरिवेश और अरविंद उर्फ सन्नी नाम के जिन दो युवकों को पकड़ा गया था, वह फायरिंग में शामिल नहीं थे। इन्हें शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed