{"_id":"5a2c1a214f1c1b76678c061d","slug":"car-hit-biker-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
road accident
सासनी क्षेत्र में गांव समामई के पास शुक्रवार रात एक मैरिज होम के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बाइक पर सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सासनी सीएचसी से घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार लोग मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
कैलोरा निवासी रामकिशन पुत्र विजय सिंह निवासी कैलोरा गांव के आकाश पुत्र ताराचंद्र के साथ बाइक पर समामई के पास इंद्राणी गार्डन में आए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद रामकिशन अपने गांव कैलोरा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार समारोह से बाहर सड़क की ओर आए। तभी सासनी की ओर से जा रही इंडिका कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामकिशन और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कार सवार आरोपी मौका देखकर कार छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर पर शादी समारोह में शामिल लोग मैरिज होम से बाहर आ गए और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। सीएचसी में रामकिशन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रामफल ने सासनी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस ने कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।