दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत आधी रात तक रही पुलिस गतविधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। सोमवार की रात्रि साढे नौ बजे पूरे नगर में उस समय कुतूहल तथा सनसनी फैल गयी जब कि नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल नजर आने लगा। जाने पर ज्ञात हुआ कि दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत पुलिस को जांचा जा रहा था कि बवाल होने पर कितनी देर में वह घटनास्थल पर पहुंच जायेगी।
एसपी अजयपाल शर्मा के निर्देशसानुसार रात्रि नौ बजे के पश्चात पूरे नगर में पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुये दौड़ती नजर आई। नगर के हर कोने मे हथियारों से लैस पुलिस ही पुलिस दिखाई देने लगी। पुलिस बल पूरी तरह से हर स्थित से निपटने के लिये तैयार नजर आया। पुलिसकर्मी जैकिट हाथ में प्रोट्रेक्टर, टियर गैस गन तथा गोलों से लैस थे। कई घंटे तक एसपी स्वयं नगर में पिकेटों को जांचते नजर आये। इस दौरान हर मौहल्ले से फोन खटखटाने लगे कि आखिर क्या हुआ है जो पुलिस मधुमक्खियों की तरह पूरे शहर में भिनभिना रही है।