फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Burned effigies of the principal student assaulted

छात्र के साथ मारपीट पर फूंका प्रधानाचार्य का पुतला

Tue, 16 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of the principal student assaulted

हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक छात्र के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। छात्र एमजी पॉलीटेक्निक का बताया जा रहा है। इसके विरोध में एबीवीपी ने मंगलवार को प्रधानाचार्य का पुतला फूंक डाला। संस्थान से पैदल मार्च करते हुए यह कार्यकर्ता कोतवाली भी पहुंचे। 

विज्ञापन

परिषद के जिला संयोजक अनुराग अगिभनहोत्री ने कहा कि पॉलीटेक्निक में छात्रों को छात्रवृति न मिलने का मामला पुराना है। संगठन ने पहले कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन 15 फरवरी को संस्थान के छात्रों द्वारा छात्रवृति शुल्कप्रतिपूर्ति के लिए किए गए प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद की कोई सहभागिता नहीं थी, फिर भी संस्थान के प्रधानाचार्य ने अखबारों में प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के शामिल होने का बयान दिया, जो कि गलत है। जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने प्रधानाचार्य के सामने एबीवीपी के किसी भी कार्यकर्ता के शामिल न होने की बात कही तो प्रधानाचार्य ने एक छात्र से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इससे छात्र भड़क गए और प्रधानाचार्य का पुतला फूंक डाला। संस्थान से पैदल मार्च करते हुए छात्र कोतवाली तक पहुंचे और वहां छात्र से मारपीट कर मोबाइल छीनने के संबंध में एक तहरीर भी दी। इस मौके पर गिरीश पचौरी, अवनीश कुमार, अखिल चौधरी, रजत जोशी, अर्जुन सिंह, हरवीर सिंह, मनीष, संदेश आदि मौजूद थे। 

----

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed