{"_id":"6a987e3a99f82013a300c366","slug":"two-accused-arrested-for-holding-a-shopkeeper-hostage-assaulting-him-and-demanding-ransom-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156449-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दुकानदार को बंधक बना मारपीट करने और फिरौती मांगने के दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दुकानदार को बंधक बना मारपीट करने और फिरौती मांगने के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने दुकानदार को बंधक बनाकर मारपीट करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने के मामले में मंगलवार को आरोपी विनोद उर्फ ध्याला निवासी ढाणी बहल और संजय निवासी बहल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने दुकानदार को बोलेरो में जबरन बैठाकर नहर की पटरी के सुनसान रास्ते पर ले जाकर मारपीट की थी। दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
बहल निवासी हेमकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बहल में गिफ्ट गैलरी की दुकान करता है। 7-8 दिन पहले रात लगभग नौ बजे वह खाना खाने के बाद घर से बाहर घूमने निकला था। इसी दौरान विनोद उर्फ ध्याला अपने 6-7 अन्य साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी में आया और उसकी गाड़ी रोककर उसे जबरन अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार आरोपी उसे नहर की पटरी के सुनसान रास्ते पर ले गए जहां सभी ने उसके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग की गई।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक ने बताया कि आरोपी विनोद करीब दो माह पहले जिला कारागार से छूटकर आया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, जबरन वसूली, धमकी और मारपीट समेत संगीन धाराओं के तहत पहले से 17 अभियोग दर्ज हैं।
वहीं संजय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत तीन अभियोग दर्ज हैं।