फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police empty-handed in theft of valuables worth lakhs from three houses; footage examined.

Moradabad News: तीन घरों से लाखों की चोरी में पुलिस के हाथ खाली, पुलिस ने खंगाली फुटेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police empty-handed in theft of valuables worth lakhs from three houses; footage examined.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रेल कुंज में तीन घरों के ताले तोड़कर 15 लाख रुपये का माल चोरी करने वाले चोर 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आए। बुधवार को एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से बात की। पुलिस टीम ने रेल कुंज के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मझोला थानाक्षेत्र के रेल कुंज निवासी मीनाक्षी मोहन कटघर क्षेत्र में फूलवती कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। 31 अगस्त की शाम यह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थीं। मंगलवार की रात परिवार वापस आया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। उनके मकान के ताले टूटे पड़े थे जबकि अलमारी से सोने चांदी के करीब 10 लाख रुपये के जेवर चोरी हो चुके थे। इसी कॉलोनी में रहने वाले ओमप्रकाश भी रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ रामपुर गए थे। चोरों ने इनके मकान में भी वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा चोरों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सुभाषचंद्र अरोड़ा के मकान को निशाना बनाया था। सुभाष चंद्र अरोड़ा के मकान में ताला लगा है। वह करीब एक माह पहले बेटे के पास मलयेशिया चले गए थे। एक साथ तीन मकानों में हुई चोरी की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और एएसपी अभिनव द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यह भी देखा गया कि चोर कहां से कॉलोनी में घुसे हैं। पुलिस ने गेट पर सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed