फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rs 4.86 lakh siphoned off from account after hacking mobile phone.

Panchkula News: मोबाइल हैक कर खाते से 4.86 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.86 lakh siphoned off from account after hacking mobile phone.
लिंक भेजकर युवती का मोबाइल हैक करने के बाद किए फर्जी लेनदेन, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी युवती का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उसके खाते से 4 लाख 86 हजार 442 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने 27 अगस्त की शाम युवती को एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और ठगों ने फोन का इस्तेमाल कर अलग-अलग फर्जी लेनदेन किए।

कुछ समय बाद खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर युवती ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मोबाइल फोन, बैंक लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed