फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Massive fire at PCB chip factory; explosions in chemical drums spark panic.

Panchkula News: पीसीबी चिप्स फैक्ट्री में भीषण आग, केमिकल ड्रम में धमाके से मची अफरा-तफरी

Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Massive fire at PCB chip factory; explosions in chemical drums spark panic.
अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चार घंटे चला आग बुझाने का अभियान
विज्ञापन


करीब 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं; कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकालकर टाला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/बरवाला। बरवाला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह पीसीबी चिप्स बनाने वाली इंडिया सर्किट प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट नंबर 1 और 2 में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में आग बुझाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सायरन बजते ही कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और गैस सिलिंडर भी समय रहते हटा दिए गए। इससे बड़ा हादसा टल गया।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग लगने के बाद फैक्ट्री के अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की सूचना पर पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, डेराबस्सी, नारायणगढ़, कालका और अलीपुर समेत विभिन्न स्थानों से करीब 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


केमिकल ड्रम में धमाके के बाद बढ़ी आग
दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी थीं, इसी दौरान केमिकल ड्रम में जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद आग ने फिर तेजी पकड़ ली और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां और कर्मचारी बुलाए गए। पंचकूला की एसडीएम मन्नत राणा भी मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे तक राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने दमकल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह, बरवाला चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फायर ऑफिसर तरसेम ने एसडीएम को बताया कि विभाग के पास दमकल गाड़ियां उपलब्ध हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी है। कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद उपलब्ध कर्मचारियों और आसपास के फायर स्टेशनों से बुलाए गए कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने का अभियान जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बाद आग पर पाया काबू
आग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को फैक्ट्री से सुरक्षित दूरी पर रखा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया। आग में फैक्ट्री का अधिकांश हिस्सा और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर कई करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की प्राथमिकता आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने और आग को पूरी तरह बुझाने की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed