फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man beaten by friends outside the hotel.

Moradabad News: होटल के बाहर युवक को दोस्तों ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten by friends outside the hotel.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होटल के बाहर एक युवक की उसके साथियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दीनदयाल नगर निवासी सागर बजाज ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक सितंबर को उसके दोस्त अनमोल ने कॉल कर उसे एक होटल बुला लिया। यहां अनमोल अपने अन्य दोस्त सागर छाबड़ा और बड्डन के साथ मौजूद था। सागर बजाज का दावा है कि उसके दोस्तों ने उस पर शराब पीने के लिए दबाव बनाया। सागर छाबड़ा ने इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके गाली-गलौज की। इसके बाद सागर बजाज होटल से बाहर आ गया और आरोपी पीछे से आ गए और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसका पर्स भी गिर गया। पर्स में आधार कार्ड, अन्य दस्तावेज और 28 हजार 600 रुपये थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तो आरोपी भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed