फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bride hanged on a trap in Mursan

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 27 Nov 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 27 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bride hanged on a trap in Mursan
लड़की ने सुसाइड की - फोटो : Amar Ujala
चंदपा क्षेत्र के गांव चाचपुर में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रहने वाले नवल किशोर की बेटी चंद्रेश का विवाह नौ साल पहले चंदपा क्षेत्र के गांव चाचपुर के रहने वाले दयानंद पाठक पुत्र संतशरण से हुआ था। चंद्रेश ने गांव में ही एक छोटा स्कूल खोला हुआ था। शादी के बाद चंद्रेश ने दो संतानों को जन्म दिया। इनमें सात साल का बड़ा बेटा काव्य और ढाई साल का छोटा बेटा इच्छित है। चंद्रेश के ससुरालियों के मुताबिक चंद्रेश ने खुदकुशी की। सोमवार सुबह किसी को यह अंदाजा नहीं था कि चंद्रेश खुदकुशी कर लेगी। सुबह साढ़े पांच बजे सभी परिजनों को चाय देने के अलावा घर का जरूरी काम निपटाने के बाद वह घर में सब्जी काट रही थी। पति दयानंद पाठक स्कूल की साफ-सफाई में जुटे थे। कुछ देर बाद दयानंद जब घर के अंदर आए तो चंद्रेश के कमरे का दरवाजा बंद था।

विज्ञापन

 

जंगले से अंदर झांककर देखा तो चंद्रेश का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। बेटी की मौत की खबर पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। चंद्रेश के पिता नवल किशोर पुत्र मोतीराम निवासी ज्ञानगढ़ बगीची, थाना हाथरस गेट का कहना है कि उन्हें सोमवार सुबह पौने सात बजे दयानंद के भाई प्रदीप ने फोन कर चंद्रेश के आत्महत्या करने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह परिवार के लोगों को साथ लेकर चाचपुर पहुंचे तो शव बाहर चबूतरे पर रखा हुआ था। इससे आत्महत्या की बात सही नहीं लगती। चंद्रेश के गले पर भी गहरे निशान थे। नवल किशोर ने बताया कि चंद्रेश को उसका पति दयानंद, जेठ प्रदीप और जेठानी गीता काफी परेशान करते थे। इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि तहरीर में यह नहीं बताया गया है कि आखिर ससुरालीजन किस बात पर महिला को परेशान करते थे। चंदपा एसओ विनोद कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed