फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Boy unhappy with the sending of a residential school attempt suicide

आवासीय स्कूल भेजने से खिन्न किशोर ट्रेन के आगे कूदा 

Sun, 11 Feb 2018 11:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 11 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Boy unhappy with the sending of a residential school attempt suicide
suicide at railway track
हाथरस। आवासीय विद्यालय में पढ़ने के लिए परिजनों के दबाव से खिन्न होकर  रविवार तड़के करीब पांच बजे एक किशोर ने मुरसान क्षेत्र में दुलारी चौकी के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। कुछ दिन पहले वह अपने विद्यालय से चुपचाप घर चला आया था। इस पर परिजन दोबारा रविवार को उसे वहां ले जाने वाले थे। किशोर घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित इगलास थाना क्षेत्र के गांव बड़ा कला का रहने वाला था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक किशोर रामू (15) का दाखिला कुछ दिनों पहले ही उनके पिता बाबूलाल ने नौहझील के एक आवासीय विद्यालय की कक्षा नौ में कराया था। वहां रामू का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। उसे गांव और परिवार की याद सताती रहती थी। हाल ही में वह वहां से चुपचाप घर चला आया था। रामू ने परिजनों से साफ कह दिया था कि वह अब आवासीय विद्यालय में पढ़ने नहीं जाएगा। दूसरी ओर परिजन उसके भविष्य का हवाला देकर उस पर विद्यालय लौटने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने रविवार को रामू के नौहझील जाने की तारीख तय कर दी थी।
विज्ञापन


इस पर रविवार तड़के रामू चुपचाप नंगे पैर घर से करीब चार किलोमीटर दूर मुरसान थाना क्षेत्र की दुलारी चौकी के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। ट्रेन के आते ही उसने छलांग लगा दी। पटरी पर शव पड़े देख किसी राहगीर ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शोकाकुल पिता बाबूलाल ने लिखित में दिया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते परंतु पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मुरसान कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोर आवासीय स्कूल भेजने से दुखी था, इसलिए उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed