{"_id":"ae89a285e1407c43917a0428ed0b8057","slug":"attack-on-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदराराऊ में सपा प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला
hathras
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (हाथरस)। मतदान से ऐन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हिंसक हो गया। कुछ लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के अपहरण की असफल कोशिश की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा उम्मीदवार ओमवती यादव की गाड़ी पर गोलियां बरसाईं, जिससे उनके साथ मौजूद भतीजा संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव को पहले जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। हमले से गुस्साए प्रत्याशी समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। समर्थकों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास पर भी जाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने उनको रोक दिया। देर शाम इस मामले में ओमवती यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी विनोद उपाध्याय समेत चार जिला पंचायत सदस्यों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
मंगलवार की शाम जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी ओमवती यादव (बुआ) की गाड़ी पर मंगलवार की शाम को दो गाड़ियों में सवार होकर हाथरस से सिकंदराराऊ लौट रहीं थीं। हाथरस नहर पुल के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में ओमवती के भतीजे संजीव यादव छाती में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर गाड़ी में ओमवती के साथ सवार जिला पंचायत सदस्य राजाराम फौजी को जबरन ले जाना चाहते थे। छीना-झपटी में राजाराम के कपड़े भी फट गए, लेकिन हमलावर उन्हें ले नहीं जा सके। फायरिंग से ओमवती की गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे।
मामला चूंकि सत्तापक्ष की प्रत्याशी पर हमले का था। लिहाजा जिले भर के सपा नेता और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कई सपा समर्थक भी वहां पहुंच गए और हमले के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर अवरोध लगा कर रोड जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोग घटनास्थल से 100 मीटर दूर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के आवास पर तोड़फोड़ करने भी भागे, लेकिन अधिकारियों ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर उन्हें रोका। देर शाम डीएम अबरार अहमद और एसपी डॉ.एस चन्नप्पा भी सिकंदराराऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
इन अधिकारियों के सामने भी आक्रोशित ओमवती समर्थकों ने पंत चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझा बुझा कर शांत किया।
सूचना पर सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश राना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सपा जिला उपाध्यक्ष कुंवर अवनीत सिंह सिसौदिया आदि नेता भी मौके पर पहुंच गए। हाथरस से एएसपी अजय शंकर राय और एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे।
विधायक सिकंदराराऊ रामवीर उपाध्याय के आवास पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भी तैनाती कर दी गई है। देर शाम इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी विनोद उपाध्याय समेत चार जिला पंचायत सदस्यों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।