फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Army casualties in road accident

सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत

Wed, 08 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)। Updated Wed, 08 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Army casualties in road accident
हादसा - फोटो : Amar Ujala
राया मार्ग स्थित ग्राम मौनियां के पास बुधवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस और परिजन शव को सीएचसी पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बरामई निवासी अजीत सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह (26 वर्ष) सादाबाद से अपनी बाइक द्वारा गांव के लिए लौट रहा था तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। परिजनों के मुताबिक अजीत सिंह सेना की 3-ग्रेनेडियर यूनिट जयपुर में तैनात था और अवकाश पर गांव आया हुआ था।

विज्ञापन

 

अजीत ने अपने पीछे पांच व सात वर्ष के दो पुत्रों व पत्नी को छोड़ा है। अजीत तीन भाइयों मेें सबसे छोटा था जिनमें से उसके बड़े भाई मोरमुकुट भी सेना में अलवर में सूबेदार के पद पर तैनात हैं तथा दूसरे भाई गांव में रहकर खेती का काम करते हैं। जवान के परिवार में करीब 10 लोग सेना में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की तादाद में परिजन व गांव के लोग भी हॉस्पिटल पहुंच गए। गांव के लोगों के अलावा बरामई के पूर्व प्रधान चौ. ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में रिपोर्ट हेतु तहरीर लिखने की कार्रवाई जारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed