फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   animal trader beaten by police

पुलिस ने पशु व्यापारी को पीटा, कोतवाली का घेराव

Mon, 25 Jan 2016 11:13 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 25 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
animal trader beaten by police
सिकंदराराऊ (ब्यूरो)। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी पशु व्यापारी युवक को कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात्रि एटा रेलवे फाटक पर पैसे न देने पर बुरी तरह पीटा। युवक की जेब में रखे 11400 रुपयों में केवल 5500 रूपये ही मिले हैं, शेष रुपये भी गायब हैं। गुस्साए मोहल्ले वालों ने रात्रि में ही कोतवाली का घेराव किया।  पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर पर घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला निवासी युवक खालिद पुत्र अशरफ पशुओं की खरीद फरोख्त का व्यवसाय करता है। रविवार की रात्रि में वह डीसीएम में छह भैंसे लाद कर तिरवा से अलीगढ़ जा रहा था। एटा रोड स्थित रेलवे फाटक से पहले कोतवाली की पेट्रोल जीप ने गाड़ी रोक ली तथा पैसे मांगे।
विज्ञापन

युवक ने दस्तूरी के हिसाब से सौ रुपये दिए लेकिन पुलिस वाले ज्यादा रुपये की मांग करने लगे। न देने पर एक दरोगा तथा तीन सिपाहियों ने खालिद को गाड़ी से नीचे खींच लिया तथा सड़क पर गिरा कर लाठियों से पीटा। इससे खलिद की पसलियों तथा घुटने में गम्भीर चोटें आई तथा सड़क पर तड़फने लगा। आरोप है कि कर्मियों ने जेब में रखे 11400 रुपये भी निकाल लिये। मोहल्ले में जब यह खबर पहुंची तो भीड़ कोतवाली पर पहुंच गई तथा विरोध करते हुए घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव के चलते पुलिस ने स्वीकर किया कि खालिद की जेब में 5500 रुपये थे। दरोगा तथा सिपाहियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर खालिद का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। कोतवाल विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषी पाये जाने पर कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed