फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anganwadi worker died after got ijection.

इंजेक्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, हंगामा 

Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 02 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker died after got ijection.
आंगनबाडी कार्यकर्ता की दुर्घटना में मौत के बाद जिला अस्पताल में बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
टेंपो से गिरकर घायल हुई एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के दौरान हो गई। कार्यकर्ता की मौत के बाद परिजनों ने इमरजेंसी में डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि कार्यकर्ता की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी। उन्हें रेफर किया जा रहा था।
विज्ञापन


इंजेक्शन दिए जाने के बाद बहुत तेजी से कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई और चंद मिनटों में ही उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर जिला अस्पताल में पुलिस और एसडीएम सदर अरुण कुमार भी पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता के परिजन शांत हो गए। 
विज्ञापन


मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर की रहने वाली 45 वर्षीय शीला देवी पत्नी रमेश चंद्र बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में जारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए टेंपो से वहां पहुंची। शीला देवी के टेंपो से उतरने से पहले ही टेंपो चल दिया। इससे शीला देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गहरी चोट आई थी। धरना स्थल पर मौजूद दूसरे कार्यकर्ता उन्हें सदर कोतवाली के सामने एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उपचार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ता शीला देवी को बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हेड इंजरी होने के कारण उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस को भी बुला लिया गया। इसी बीच डॉक्टर ने फर्स्ट एड देने के उद्देश्य से एक इंजेक्शन शीला देवी को लगवाया। इसके कुछ देर बाद जब शीला देवी की मौत हो गई तो उनके पति ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि मौत गलत इंजेक्शन देने से हुई।


इसके बाद परिजन कार्रवाई और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने परिजनों को शांत करने के बाद बताया कि शीला देवी की मौत उपचार में लापरवाही के कारण नहीं हुई है। डॉक्टर ने शीला देवी को प्राथमिक उपचार दिया था। सिर में गहरी चोट होने के कारण उनकी मौत हुई। परिजनों का आर्थिक सहयोग करने की कोशिश की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed