फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An accused of gangrape from teenager arrested

किशोरी से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
An accused of gangrape from teenager arrested
arrested
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में छह मार्च को दुकान पर सामान खरीदने गई किशोरी के साथ मारपीट एवं दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह रिपोर्ट चाचा-भतीजे के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कोतवाल हाथरस जंक्शन जगदीश चंद ने बताया कि उनको छह मार्च को कोतवाली क्षेत्र की    एक किशोरी ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि वह शाम को अपने घर से गांव में पास की एक दुकान पर घरेलू सामान खरीदने    गई थी। 
विज्ञापन


इस दौरान मौका पाकर दुकान पर मौजूद दो युवक, जो आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजे भी हैं, ने युवती को जबरन मारपीट कर अपने घर के अंदर खींच लिया। इस दौरान इन युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट की थी और उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने मारपीट एवं दुष्कर्म के आरोपी भतीजे सोनू को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed