फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra oil trader plundered 10 lakh

आगरा के तेल व्यापारी के मुनीम से लूटे 10 लाख

Thu, 12 Jul 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सादाबाद (हाथरस)।  Updated Thu, 12 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Agra oil trader plundered 10 lakh
पीड़ित मुनीम। - फोटो : Amar Ujala
आगरा के खेरागढ़ कस्बे के तेल कारोबारी के मुनीम से बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूट लिए। मुनीम यह नकदी लेकर मालिक की जीप से लौट रहे थे। तभी दोपहर करीब एक बजे रास्ते में मिले अपने तीन परिचितों को चालक ने जीप में बैठा लिया। अलीगढ़ के गभाना टोल के पास उन्होंने तमंचे के बल पर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद शाम करीब चार बजे जीप सहित सादाबाद में जैतई रोड पर छोड़ गए। देर रात तक मुनीम से पुलिस की पूछताछ जारी थी। 
विज्ञापन


आगरा के खेरागढ़ कस्बे के तेल व्यापारी पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद के मुनीम टिंकू उर्फ सर्वेश पुत्र कपूरचंद्र निवासी खेरागढ़ उगाही के लिए मालिक की जीप लेकर गए थे। जीप किशोर पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी कुरेरा खेरागढ़ चला रहा था। मुनीम ने पुलिस को बताया कि हापुड़ में एक पार्टी से 10 लाख रुपये का पेमेंट लेकर वह आगरा के लिए रवाना हुए। अलीगढ़ में गभाना टोल के पास किशोर के तीन परिचित मिलेे जिन्हें उसने गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ में बाईपास पर पहुंचते ही इन तीनों ने तमंचों के बल पर मुनीम को बांधकर जीप में पीछे डाल दिया। बदमाशों ने नकदी से भरा बैग अपने कब्जे में कर लिया। इन तीनों में से दो युवक तो रुपयों का बैग लेकर रास्ते में उतर गए, जबकि चालक और तीसरा युवक गाड़ी में ही बैठे रहे। सादाबाद में जैतई रोड पर चालक और तीसरा युवक मुनीम को बंधक हालत में जीप सहित छोड़कर भाग गए। मुनीम के शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। सादाबाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि मुनीम से पूछताछ चल रही है। गाड़ी के चालक और अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed