फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra, Hathras alert after robbery

आगरा में लूट के बाद हाथरस में अलर्ट 

Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। होली की छुट्टियों के बाद सोमवार को बैंक पांच दिन बाद खुले। बैंकों में लोगाें की ज्यादा भीड़ और बड़े पैमाने पर कैश के लेन-देन को लेकर पुलिस को लूट की आशंका सता रही थी। दोपहर को आगरा में डिटर्जेंट कंपनी के मैनेजर से लूट के बाद प्रदेशभर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। हाथरस में भी सभी थानाध्यक्षों ने शाम तक बैंकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और बैंकों में अंदर-बाहर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन


होली के बाद बैंकों में जुटने वाली भीड़ का अनुमान लगाते हुए आईजी कानून-व्यवस्था ने इस संबंध में पहले से ही एक सर्कुलर जारी कर बैकाें की चेकिंग के निर्देश दिए थे। सभी थानों की पुलिस दोपहर दो बजे तक बैंक चेक करने में जुटी रही। आगरा में लूट की सूचना मिलने पर इस आदेश को दो बजे से बढ़ाकर शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया गया। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आईजी के निर्देश पर बैंकों की जांच की जा रही है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से बैंक में आने का कारण पूछा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed