{"_id":"5c5b2650bdec225fe96d6dad","slug":"after-the-death-of-pregnant-including-daughter-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बेटी सहित गर्भवती की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बेटी सहित गर्भवती की मौत के बाद बवाल
Thu, 07 Feb 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर बस को सीधा करती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एनएच-93 पर गांव कुंवरपुर के निकट श्रद्धालुओं से भरी एक बस बुधवार की देर शाम बाइक सवार पर पलट गई। बस के नीचे दबकर बाइक सवार गर्भवती महिला, उसकी बेटी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा बस यात्री भी घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर जमकर पथराव किया और मारपीट की। एसडीएम सदर की गाड़ी सहित कई सरकारी वाहनों को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भागे। लोगों ने एंबुलेंस पलटकर उसमें आग लगाने की कोशिश की। बाद में कई राजनेताओं व प्रभारी डीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली और जाम खुलवाया।
मध्यप्रदेश के सीपरी जिले के श्रद्धालुओं की एक बस चार धाम यात्रा पर गई थी। उसके बाद ये श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों गए थे। बुधवार की शाम करीब साढे़ छह बजे बस एनएच-93 बाइपास पर गांव कुंवरपुर के निकट एक गाय को बचाने के चक्कर में सड़क से गुजर रही बाइक पर पलट गई। बाइक सवार गांव कुंवरपुर निवासी रवि अपनी गर्भवती पत्नी आरती (25 वर्ष) व साढ़े तीन साल की बेटी भूमि के साथ अस्पताल में आ रहा था।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में रवि की पत्नी आरती व उसकी बेटी भूमि की मौके पर ही मौत हो गई और रवि भी घायल हो गया। आरती के गर्भ से उसका बच्चा बाहर निकल आया और थोड़े समय बाद इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। करीब दो दर्जन बस यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।