फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adomank found three samples of animal drugs

अधोमानक मिले तीन पशु दवाओं के नमूने

Wed, 03 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिला पशु चिकित्सालय से लिए गए दवाओं के नमूने भी जांच रिपोर्ट में अधोमानक पाए गए हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद अब औषधि विभाग ने जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को इन दवाओं के वितरण और उपयोग पर तत्काल रोक लगाने ने निर्देश दिए हैं। संबंधित दवाओं की कंपनी को भी नोटिस जारी किया जाएगा। 

शासन के निर्देशों पर औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने 28 अक्तूबर 2015 को जिला पशु चिकित्सालय से 6 दवाओं के नमूने लिए थे। डीआई ने बताया कि जांच के बाद प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में इन दवाओं में से हेलाक्यूनॉल टेबलेट 1.5 ग्राम, पिकलोवेट टेबलेट 2.5 ग्राम व फ्लोक्सिड डीएस दवाओं के नमूने अधोमानक पाए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोई भी टेबलेट 15 मिनट में घुल जाती है, लेकिन हेलाक्यूनॉल टेबलेट प्रयोगशाला में जांच के दौरान 15 मिनट बाद भी नहीं घुली। इसके अलावा अन्य दो दवाओं पर निर्माता फर्म का नाम, मैनुफ्रेक्चर व तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। इसलिए इन दवाओं की कंपनी को तो नोटिस जारी किया जाएगा, बल्कि जिला मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को भी इन दवाओं के वितरण व उपयोग पर तत्काल रूप से रोक लगाने तथा जहां यह दवाएं भेजी गई हैं, वहां से वापस मंगाने संबंधी सात दिन का नोटिस भी दिया गया है। इन दवाओं के खरीद बिल, अभिलेख, आरसी व मांगपत्र भी मांगा गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed