एडीजे के घर से चोरी में मिले अहम सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अपर जिला जज एफटीसी राजकुमार बंसल के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। देर रात पुलिस मामले में मिले सुरागों की गंभीरता से छानबीन कर रही थी। बताते हैं कि पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि एडीजे एफटीसी के वसुंधरा कॉलोनी स्थित मकान से करीब तीन माह पूर्व लाखों की चोरी हुई थी। चोर एडीजे कुछ कीमती सरकारी सामान भी ले गए थे। पुलिस के लिए यह वारदात तभी से बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है, जबकि आला अधिकारियों का इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस पर दवाब है, लेकिन पुलिस इस वारदात की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच गई है।