फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of burning a woman alive if there is no child

संतान न होने पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप

Thu, 18 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 18 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of burning a woman alive if there is no child
file photo - फोटो : अमर उजाला
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसे जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू का कहना है कि उसकी बहन संजूरानी की शादी 12 साल पहले महौ के श्रीनिवास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उनकी बहन को परेशान कर रहे थे। यही नहीं कोई संतान नहीं होने से हर बार दूसरी शादी करने की धमकी भी दिया करते थे। हर तरह से संजूरानी को ससुरालियों ने तंग किया। इसके बाद भी जब महिला ने ससुराल नहीं छोड़ा तो गुरुवार को उसे केरोसिन डालकर जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण संजूरानी ने जल्द ही दम तोड़ दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों ने शिकायत कर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed