फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aartio VIP numbers game

एआरटीओ में वीआईपी नंबरों में खेल

Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय हाथरस से नियमों के विपरीत आगामी सीरीज के वीवीआईपी नंबर जारी करने की विभाग से जांच शुरू हो गई है। विभाग ने इस मामले में जांच अधिकारी के रूप में मुरादाबाद के आरटीओ जयशंकर तिवारी को जांच अधिकारी बनाया है। उन्होंने शुक्रवार को हाथरस आकर विभागीय पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिससे इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जा सके।
विज्ञापन


एआरटीओ हाथरस में अनियमितता का यह पहला मामला नहीं है। दलालों के प्रभाव में नियम-कानून को ताक पर रखकर काम होने की शिकायतें पहले भी आती रही हैं। ऐसे ही एक पुराने प्रकरण की जांच में विभाग ने पाया कि जिन नंबरों की सीरीज अधिकारियों के स्थानांतरण पर जाने के बावजूद अब भी शुरू नहीं हुई है, उनके भी नंबर जारी कर दिए गए हैं। शासन ने इस मामले में मुरादाबाद के आरटीओ जयशंकर तिवारी को जांच अधिकारी बनाया है। एआरटीओ शुक्रवार को जांच के लिए हाथरस आए। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय से मानक के विपरीत बिना सीरीज शुरू हुए जारी किए गए वीवीआईपी नंबरों की सभी पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिससे संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया जा सके। इस आधार पर इन अधिकारियों की जांच कर शासन को भेजी जा सके। जांच के दौरान एआरटीओ प्रशासन उदयराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed