फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   तमंचों के बल पर बाइकर्स ने सुनार से लूटे 4 लाख के आभूषण

तमंचों के बल पर बाइकर्स ने सुनार से लूटे 4 लाख के आभूषण

Tue, 19 Feb 2019 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
तमंचों के बल पर बाइकर्स ने सुनार से लूटे 4 लाख के आभूषण
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार की शाम मुरसान क्षेत्रांतर्गत कोटा रोड पर पटा चौराहे के निकट बाइकर्स ने एक सराफ से तमंचे के बल पर मारपीट कर करीब चार लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सुखा निवासी महेश पुत्र कमल सिंह की गांव कोटा में सराफ की दुकान है। वह सोने चांदी के आभूषण बनाते है और बेचते भी हैं। रोजाना की भांति सोमवार की शाम को जब वह बाइक से अपने गांव वापस लौटकर जा रहे थे तो कोटा रोड पर ही पटा चौराहे के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए।
विज्ञापन


इन युवकों ने आते ही महेश की बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। उसके साथ पूरन सिंह नाम का युवक भी बैठा था। बदमाशों ने आते ही तमंचे तान दिए और महेश के पास से सोने चांदी के जेवरात से भरा थैला छीन लिया, जिसमें उसकी दुकान की चाबी भी थी। महेश के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार भी किया। इससे उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद मिनट में ही बदमाश इस वारदात को अंजाम देकर भाग गए। शोर मचने पर वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मुरसान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने भी पीड़ित सुनार से बातचीत की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed