फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आरोप--वार्डन नहा रही बच्चियों के खींचती है फोटो-Cordination

आरोप--वार्डन नहा रही बच्चियों के खींचती है फोटो-Cordination

Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
आरोप--वार्डन नहा रही बच्चियों के खींचती है फोटो-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


शहर के एक बालिका विद्यालय की महिला वार्डन पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने खुले शब्दों में कहा कि नहाते वक्त वार्डन उनके फोटो खींचती हैं। मना करने पर नाम काटकर छात्रावास से निकाल देने की धमकी भी देती हैं। नाराज अभिभावकों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। दूसरी ओर वार्डन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

विद्यालय की छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया है कि वह उनको ठंडे पानी से नहाने का दबाव बनाती हैं। इसके अलावा नहाते वक्त बच्चियों के फोटो भी अपने फोन से खींचती हैं। एक बच्ची ने तो यह भी बताया कि नहाते वक्त ही मैडम बच्चियों के साथ सेल्फी भी लेती हैं।
विज्ञापन


जब इस बात की शिकायत बच्चियों ने अपने अभिभावकों से की तो कई अभिभावक रविवार को विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने वार्डन द्वारा की जा रही मनमानी का विरोध किया। एक बच्ची की मां ने जब वार्डन से इस बात की फोन पर शिकायत की तो वार्डन ने उन पर धमकी देने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बीएसए से शिकायत भी वार्डन ने की है। हालांकि जब इस बात की जानकारी बीएसए को हुई तो उन्होंने जिला समन्वयक बालिका शिक्षा गजेंद्रपाल सिंह को विद्यालय भेजा। यहां पर पहुंचे डीसी ने छात्राओं से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

ऐसा नहीं है। मैंने छात्राओं नहाते हुए कोई फोटो नहीं खींचे हैं। छात्राएं मेरा नाम ले रही हैं, यह बात मेरी समझ में नहीं आ रही है। मैं ऐसा क्यों करूंगी, छात्राओं की मुझे चिंता है। उनकी देखभाल करना मेरी जिम्मेदारी है।

-आरोपी वार्डन।

छात्राओं के नहाते हुए वार्डन द्वारा फोटो खींचे जाने की जानकारी मिली है। अगर वार्डन ने ऐसा किया है तो यह गलत बात है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-हरीशचंद्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed